Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

ब्रेजा ने बाइक को मारी जोरदार टक्कर, दो मासूमों की मौत

Spread the love


रायगढ़। सरिया में बुधवार सुबह 9 बजे अटल चौक में तेज रफ्तार ब्रेजा वाहन चालक ने आगे से बाइक सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी जिससे बाइक में बैठे दो मासूम छात्रों की मौत हो गई। इसके बाद आक्रोशित ग्रामीणों ने चक्काजाम कर आरोपियों की गिरफ्तार की मांग करने लगे। लेकिन पुलिस ने पहले ही वाहन चालक को गिरफ्तार कर लिया लेकिन ग्रामीणों ने आरोपी को बचाने वाले को भी गिरफ्तार करने की मांग पर अड़े रहे। पुलिस ने आरोपी को शीघ्र गिरफ्तार करने का आश्वासन दिया। तब जाकर चक्का जाम आंदोलन खत्म हुआ।
तहसील मुख्यालय सरिया में आज बुधवार सुबह 9 बजे अटल चौक के पास सड़क घटना में 7 वर्षीय दो मासूम स्कूली बच्चों की मौत हो गई। तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए ब्रेजा वाहन चालक ने आगे से बाइक सवार व्यक्ति को ठोकर मार दी। बाइक में दो मासूम बच्चे बैठे थे। इस दौरान दोनों बच्चों को गंभीर चोट लगी तथा बाइक सवार बच्चों के चाचा को भी चोट लगने पर अस्पताल भेजा गया। जहां सरिया अस्पताल में ही हर्षित पटेल 7 वर्ष कक्षा दूसरी की छात्र की मौत हो गई। जबकि गंभीर रूप से घायल प्रिया पटेल 7 वर्ष कक्षा पहली की रायगढ़ अस्पताल में मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor