The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

छत्तीसगढ़ गुजराती प्रीमियर लीग के क्रिकेट मैच आयोजन में शामिल हुए बृजमोहन अग्रवाल

Spread the love

रायपुर। रायपुर के आर एस डब्ल्यू कॉलोनी स्थित सेकरसा स्टेडियम में दशा सोराठिया वड़िक समाज द्वारा आयोजित छत्तीसगढ़ गुजराती प्रीमियर लीग का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में पूर्वमंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने शिरकत की। उन्होंने इस कार्यक्रम के दौरान क्रिकेट के विजेताओं व उपविजेताओं सहित सभी प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया। इस बीच उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि, मेरा यह मानना है कि, खेल खेलने वाले खिलाड़ी हमेशा जीतते हैं; वह कभी नहीं हारते। कभी-कभी वह जीतते हैं तो कभी किसी पड़ाव पर वह सीखते हैं। उन्होंने इस कार्यक्रम के अंत में सभी खिलाड़ियों को उनके उज्जवल भविष्य वह शानदार खेल के लिए शुभकामनाएं दी। साथ ही आयोजक गुजराती समाज को इस सफल आयोजन के लिए भी ढेरों बधाइयां दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *