The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मशीन से गढ्ढा करने के दौरान कलेक्ट्रेट में बिछाया गया बीएसएनएल का केबल कटा,7 घंटे तक सर्वर रहा बंद,शासन को करोड़ो की क्षति होने का अनुमान

Spread the love

अंबिकापुर। अंबिकापुर कलेक्ट्रेट परिसर में निजी कंपनी जिओ द्वारा केबल बिछाने के लिए मशीन से गढ्ढा करने के दौरान कलेक्ट्रेट में पहले से बिछाया गया बीएसएनएल का केबल कट गया। इससे कलेक्ट्रेट परिसर में लगा एनआईसी का सर्वर ठप्प हो गया है। जिससे पूरे संभाग के एनआईसी साईट से होने वाले काम बंद हो गए है। इसके बाद निजी कंपनी द्वारा ही इसका सुधार कार्य प्रारंभ गया किया। केबल कटे रहने के चलते करीब 7 घंटे तक सर्वर बंद होने के कारण शासन को भी करोड़ो की क्षति होने का अनुमान है। गौरतलब है कि सूचना प्रोद्यागिकी को सुरक्षित व तीव्र बनाने के लिए भारत सरकार ने एनआईसी पोर्टल बनाया गया है। जिसका देश भर में अपना अलग-अलग सर्वर स्थापित किया गया है। अम्बिकापुर कलेक्ट्रेट परिसर में बने एनआईसी कक्ष में भी सर्वर लगाया गया है। जिससे कि पूरे संभाग भर के ऐसे शासकीय कार्यालयों को जोड़ा गया है। जहां कि इंटरनेट के माध्यम से ज्यादातर काम होता है। और यह सभी कार्यालय इसके लिए पूरी तरह से संभाग मुख्यालय के एनआईसी सर्वर पर आश्रित हैं। इन कार्यालयों में रजिस्ट्री कार्यालय, कोषालय (ट्रेजरी), ई सेवा केन्द्र, रेल्वे आरक्षण, जीएसटी आदी के कार्यालय शामिल हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor