The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती

Spread the love

THEPOPATLAL डेरा सच्चा सौदा प्रमुख राम रहीम को मिली 21 दिन की फरलो को पंजाब हरियाणा हाईकोर्ट में चुनौती दी गई थी,जिसकी आज सुनवाई हुई। इस दौरान पंजाब एंड हरियाणा हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को 21 फरवरी के लिए नोटिस जारी कर जवाब मांग लिया है। हाईकोर्ट ने हरियाणा सरकार को मामले से जुड़ा रिकॉर्ड भी पेश करने को कहा है। इसमें गुरमीत राम रहीम सिंह को दी गई फरलो का रिकॉर्ड शामिल है। जस्टिस बीएस वालिया की बैंच में केस की सुनवाई हुई। गुरमीत राम रहीम सिंह को बीते 7 फरवरी को फरलो दी गई थी। फिलहाल वह गुरुग्राम के नामचर्चा घर में रह रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor