The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कांग्रेस नेत्री सहित दो के अवैध कब्जे पर चला बुलडोजर

Spread the love

“नरेश भीमराज की रिपोर्ट”

कांकेर। आमापारा स्थित पुराना टाकीज के पीछे कांग्रेसी नेत्री व उमाशंकर श्रीवास्तव के अवैध अतिक्रमण पर आज प्रशासन का बुलडोजर चला है जिसके बाद कुछ देर के लिए वहाँ गहमा गहमी का माहौल निर्मित हो गया था।बता दें कि कुछ महीनों से पुराना टॉकीज के पीछे तालाब में पटिंग कर अतिक्रमण करने की शिकायत होती रही जिसके बाद सत्ता परिवर्तन होते ही दो अतिक्रमण कारियों पर कार्यवाही करते हुए अतिक्रमण ढहाया गया है। ज्ञात होकि पहले से टीन शीट बना हुआ मकान जोकि उमा शंकर श्रीवास्त का वहीं दूसरी ओर उमाशंकर श्रीवास्तव के घर से लगे खाली जमीन पर एक कांग्रेसी नेत्री द्वारा अतिक्रमण कर पक्का मकान बनाया जा रहा था जिसकी शिकायत बार बार किया जा रहा जिसके बाद प्रशासन द्वारा आज दोनों ही अतिक्रमण को ढहाया गया। हालांकि जिस जगह पर कांग्रेस नेत्री के मकान को हटाने की कार्रवाई की गयी है, आसपास में भी कई लोगों ने नजूल भूमि पर अवैध कब्जा कर बड़ी-बड़ी इमारतें तान दी है दो ही अवैध कब्जा को हटाकर अन्य पर प्रशासन की रहमदिली का शहर में चर्चा का विषय बना हुआ है।अब देखना यह है कि प्रशासन की बुलडोजर कार्रवाई शहर में अवैध अतिक्रमण कारियों पर आगे भी जारी रहेगी या फिर कुछ लोगों पर ही कार्यवाही कर खानापूर्ति की जाएगी। कार्रवाई के दौरान एसडीएम मनीष साहू, तहसीलदार व राजस्व अमला के साथ ही आमापारा वार्ड के पार्षद मौजूद रहे। *अतिक्रमण का विरोध करती रही महिला नेत्री*आमापारा में कांग्रेस नेत्री नीरा साहू के मकान को जब तोड़ने पहुँचे तो महिला ने इस कार्रवाई का बहुत विरोध किया। रोते गिड़गिड़ाते हुए कार्रवाई रोकने की फरियाद राजस्व अधिकारियों से करती रही।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor