Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट देखने के लिए आम जनता के लिए निर्धारित टिकट दरों पर बस सुविधा उपलब्ध

Spread the love


रायपुर । सड़क सुरक्षा के प्रति आम लोगों में जागरूकता लाने के लिए शहीद वीर नारायण सिंह अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम नवा रायपुर में 27 सितम्बर से 01 अक्टूबर तक रोड सेफ्टी वर्ल्ड सीरिज क्रिकेट टूर्नामेंट मैच का आयोजन किया जा रहा है। मैच देखने के लिए दर्शकों के आवागमन की सुविधा के लिए बीआरटीएस बस का संचालन मैच के दिनों में किया जाएगा।
नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण के प्रबंधक (यातायात) द्वारा दी गई जानकारी के अनुसार यह बस सुविधा रेलवे स्टेशन, डीकेएस भवन, तेलीबांधा से होते हुए नवा रायपुर अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम तक निर्धारित टिकट दर पर उपलब्ध होगी। 27 सितम्बर को दोपहर 3.30 बजे आयोजित मैच के लिए रायपुर से दोपहर 1.50 बजे और दोपहर 2.10 बजे तक तथा 27 सितम्बर को ही रात्रि 7.30 बजे आयोजित मैच के लिए शाम 5.30 बजे और 6.10 बजे तक 10-10 मिनट के अंतराल में बस सुविधा उपलब्ध रहेगी। 28 और 29 सितम्बर तथा 01 अक्टूबर को रात्रि 7.30 बजे आयोजित मैच के लिए शाम 5.25 बजे से 6.10 बजे तक 5-5 मिनट के अंतराल में क्रिकेट स्टेडियम जाने के लिए बस की सुविधा रहेगी।
प्रत्येक मैच समाप्ति के बाद बीआरटीएस बस में यात्रियों की क्षमता पूर्ण होने के बाद क्रिकेट स्टेडियम से रायपुर शहर के लिए प्रस्थान होगा तथा अंतिम बीआरटीएस बस रात 12.30 बजे प्रस्थान करेगी। यात्रियों को निर्धारित टिकट क्रय करने पर ही बीआरटीएस बस का संचालन में यात्रा की पात्रता होगी। मैच के दिनों में यात्री की मांग अनुसार बीआरटीएस बसों के संचालन संख्या में कमी या वृद्धि की जाएगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor