The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

शुभम मंगलम ज्वैलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरों ने लाखों का माल किया पार, जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर। राजधानी रायपुर में सोमवार की रात चोरों ने शुभम मंगलम ज्वेलर्स की दुकान का ताला तोड़कर चोरी की बड़ी वारदात को अंजाम दिया है। माना थाना में पीड़ित सीमा सोनी ने मंगलवार को रिपोर्ट दर्ज करवाई और शिकायत में प्रार्थियां ने बताया कि दुकान का सामान बिखरा पडा था, काउंटर व डब्बे में रखे सोने की अंगुठी पांच नग, सोने का कान का टाप्स सात जोड़ी, सोने की बाली आठ जोड़ी, सोने की नाक का बाली बीस नग, बच्चों का ओम लाकेट सोने की 6 नग, सोने के दाने करीब बीस ग्राम, सोने की दो पत्ती, चांदी के पायल बच्चों का 6 जोड़ी, पायल बड़ा दो जोड़ी, नकदी रकम 7,000 रुपये कुल कीमत करीब 2,07,000 रुपये का मशरूका नहीं था। इस मामले में पुलिस शिकायत दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *