The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

नाबालिग को बंधक बनाकर हैवानियत करने वाले सौतेले पिता और बड़ी मां के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर। रायपुर के राजेंद्र नगर क्षेत्र के सोलस हाइट्स सोसाइटी के फ्लैट में बंधक बनाकर रखे 17 वर्षीय नाबालिग को महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने रेस्क्यू कर छुड़ाया। दरअसल,नाबालिग की बड़ी मां और सौतेले पिता पर जेजे एक्ट समेत मारपीट की धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। 10 साल की उम्र से नाबालिग को बंधक बनाकर मारपीट व घर का काम करवाने और खाना नहीं देने जैसे नाबालिग ने गंभीर आरोप लगाये हैं। जिसका पड़ोसियों ने वीडियो बनाकर महिला बाल विकास की टीम को भेजा है। सीडब्लूसी ने पुलिस की मदद से 20 अप्रैल की रात रेस्क्यू करवाया। सौतेला पिता अभिजीत वर्मा और बड़ी मां रूबी मसीह के खिलाफ मामला दर्ज।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor