The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी व सोने,चांदी के गहने चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । सूने मकान का ताला तोड़कर नगदी रुपये एवं सोने,चांदी के गहने चोरी कर लेने की रिपोर्ट डीडीनगर थाने में दर्ज कराई गई है।मिली जानकारी के मुताबिक रोशन कुमार देवांगन निवासी सत्यम विहार कालोनी गली नं 3 रायपुरा ने रिपोर्ट दर्ज कराई है कि वह अपने मकान में ताला लगाकर 02 नवंबर को दोपहर करीबन 3 बजे गृहग्राम दामाखेडा गया था,07 नवंबर को करीबन 12 बजे गांव से रायपुर घर वापस आया तब बाहर के गेट का ताला लगा हुआ था ,अंदर गये तो देखा कि घर के दरवाजे में लगा लाक एवं उपर से लगाया हुआ ताला दोनो टूटा हुआ है घर का सामान बिखरा हुआ है तथर बेडरूम में लगा ताला भी टूटा हुआ था,आलमारी का लाकर टूटा हुआ था उसमें रखा पुराना इस्तेमाली सोने का 2 अंगुठी एवं चांदी का-10 जोडी बिछीया,2 जोडी पायल, तथा नगदी 20,000 रुपये जुमला कीमती करीबन 30,000 रुपये कर लिया है। मामले की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,457 के तहत अपराध कायम कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor