The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

चेक पोस्ट में चेकिंग के दौरान नगदी रकम बरामद, पुलिस ने किया जब्त

Spread the love

“नरेश भीमगज की रिपोर्ट”

कांकेर। पुलिस द्वारा लगाये चेक पोस्ट में वाहन चेकिंग के दौरान वाहन से 389830 (तीन लाख नवासी हज़ार आठ सौ तीस रुपया नगदी रकम जब्त करने का मामला प्रकाश में आया है।विदित हो कि विधानसभा चुनाव को दृष्टिगत रखते हुए थाना कांकेर क्षेत्र में चेक पोस्ट लगाकर आने जाने वाले वाहनों की सघन जांच की जा रही है। इसी तारतम्य में थाना कांकेर पुलिस द्वारा दिनांक 18 सितंबर को राष्ट्रीय राजमार्ग 30 पर वाहनों की जांच के दौरान वाहन क्रमांक CG04 पीडी 7832 मारुति ईको की तलाशी लेने पर वाहन में एक काले रंग की बैग में रखा 389830 नगदी रकम बरामद होने पर उक्त रकम के संबंध में वाहन सवार हरीश देवांगन पिता सेवक राम देवांगन उम्र 30 वर्ष निवासी धमतरी से पूछताछ किया गया जिनके द्वारा कोई समुचित जवाब अथवा दस्तावेज प्रस्तुत नहीं करने पर उक्त रकम संदेहास्पद प्रतीत होने से मौके पर धारा 102 सीआरपीसी के अंतर्गत जप्त किया गया है। तत् संबंध में जांच की जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor