The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात सहित नगदी चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

रायपुर । सूने मकान का ताला तोड़कर जेवरात सहित नगदी रुपये चोरी कर लेने की रिपोर्ट पुरानी बस्ती थाने में दर्ज कराई गई है।मिली जानकारी के मुताबिक लीली चौक चंदू किराना गली पुरानी बस्ती निवासी सौरव शुक्ला 43 वर्ष ने थाने में शिकायत दर्ज कराई है कि प्रार्थी अपने घर में ताला लगाकर परिवार सहित माना रायपुर छोटे भाई के शादी में गया था। 6 दिसंबर को वापस करीब शाम 5.30 बजे आया तब कमरे के दरवाजे में लगा कुंडी टुटा हुआ मिला। अंदर जाकर देखने पर आलमारी का दरवाजा खुला हुआ था तथा उसमें रखे पुराने जेवरात,सोने का हार,सोने का कर्ण फुल,सोने का कंगन तथा चांदी के पाजेब व 15 नग चांदी के सिक्का सहित नगदी 13000 रुपये कुल कीमत 95000 की किसी ने चोरी कर लिया। मामले की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380,454 के तहत अपराध पंजीबद्ध कर मामला दर्ज कर लिया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *