Thursday, November 5, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

ट्रांसपोर्ट संघ के अनुरोध पर कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत ने बीपीसीएल के अधिकारियों से की बात,निविदा प्रक्रिया में विसंगतियों को दूर करने सेक्रेटरी को दिया निर्देश

Spread the love

रायपुर। छत्तीसगढ़ के खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता संरक्षण मंत्री अमरजीत भगत ने ट्रांसपोर्ट संघ के अनुरोध पर बीपीसीएल के अधिकारियों से बातचीत की। बीपीसीएल ने ईंधन के परिवहन के लिए निविदा आमंत्रित किया है, जिसकी दरें आज से 5-6 वर्ष पुरानी है। तब से लेकर अब तक महंगाई में ज़मीन आसमान का अंतर है। पेट्रोल-डीज़ल की कीमत 100 के पार जा चुकी है। दर में 30 प्रतिशत कमी के साथ बीपीसीएल द्वारा आमंत्रित किया गया है। ट्रांसपोर्ट संघ ने इस पर आपत्ति दर्ज कराई और उचित रास्ता निकालने के लिए कैबिनेट मंत्री अमरजीत भगत से संपर्क किया। उनकी शिकायतों और मांग पर गौर करते हुए मंत्री अमरजीत भगत ने तत्काल सेक्रेटरी और अधिकारियों से बात कर ट्रांसपोर्ट संघ की मुश्किलों से अवगत कराते हुए उचित कार्यवाही करने को कहा। साथ ही उन्होंने बीपीसीएल के बंद पड़े पंपों को दुबारा संचालित करने को कहा ताकि ग्रामीण क्षेत्र में पेट्रोल/डीज़ल की आपूर्ति निर्बाध हो सके।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor