The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कांग्रेस नेता के दो बेटों पर चाकू से जानलेवा हमला,चार आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

धमतरी। जिले में कांग्रेस नेता के दो बेटों पर चाकू से जानलेवा हमला हुआ है। जानकारी के अनुसार भखारा ब्लॉक के कांग्रेस उपाध्यक्ष के दो बेटों को सिंगदेही गांव में दिनदाहड़े चाकू से मारने की कोशिश की गई। इस हमले में दोनों को गंभीर चोटें आई हैं। फिलहाल दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। वहीं किन कारणों के चलते कांग्रेस नेता के बेटों पर हमला हुआ है। अभी पता नहीं चल पाया है। मामले की सूचना पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए चार आरोपियों को दबोचा है। वहीं एक आरोपी फरार हुआ है। पुलिस हिरासत में लिए चार आरोपियों से अभी पूछताछ कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *