The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

रायपुर एम्स में वार्ड बाय बनाने के नाम पर लाखों की ठगी,जांच में जुटी पुलिस

Spread the love

रायपुर । रायपुर एम्स में वार्ड बाय बनाने के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। ठगी की शिकायत एसपी प्रशांत अग्रवाल से की गई है। शिकायत में प्रार्थी जिवराखन पटेल और उसके तीन अन्य सफाईकर्मी साथियों को वार्ड बाय बनाने का झांसा देकर रकम ले ली। इसके बाद न तो नौकरी लगवाई और न ही रकम वापस की। जब पीड़ितों ने रकम वापसी का दबाव बनाया तो ठग भाइयों ने रकम लेन-देन का एग्रीमेंट कर अप्रैल, 2021 में रकम वापसी की बात कही, लेकिन रकम नहीं लौटाई। इस पर पीड़ितों ने मिलकर पुलिस में शिकायत की। ठगी भी एम्स में सफाई कर्मचारियों के साथ हुई है। चार लोगों ने ठगों ने 5.70 लाख रुपये लिए हैं। मामले में एसएसपी ने संबंधित थाना प्रभारी को जांच के निर्देश दिए हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor