The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

छत्तीसगढ़ के क्रिकेटर वासुदेव का एमआरएफ पेस फाउंडेशन में चयन

Spread the love

बिलासपुर । बिलासपुर के क्रिकेटर और गेंदबाज वासुदेव बरेठ का चयन एमआरएफ पेस फाउंडेशन चेन्नई में फुलटाइम ट्रेनिंग के लिए किया गया है। 17 और 18 फरवरी को चेन्नई में उसे ट्रायल के लिए बुलाया गया था। सिलेक्ट होने के बाद अब उसे 27 फरवरी को चेन्नई में रिपोर्टिंग करना है। क्रिकेट संघ के सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि वासुदेव बरेठ का चयन बिलासपुर क्रिकेट संघ के लिए गौरव की बात है। अंडर 19 कुच बिहार में ट्रॉफी में उसके अच्छे प्रदर्शन के बदौलत वासुदेव का सलेक्शन हुआ है। इस टूर्नामेंट में वासुदेव ने तेज गेंदबाजी को बेहतर प्रदर्शन किया था।सचिव विंटेश अग्रवाल ने बताया कि कुच बिहार ट्रॉफी में बेहतर प्रदर्शन के आधार पर होने वाले इस ट्रायल के लिए बिलासपुर के दो खिलाड़ी मयंक यादव और वासुदेव बरेठ का चयन किया गया था। 17 और 18 फरवरी को हुए चेन्नई में ट्रायल के दौरान मयंक चूक गया और वासुदेव सिलेक्ट हो गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor