The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

36वें राष्ट्रीय खेल में छत्तीसगढ़ को मिली पहली सफलता,अमितेश मिश्रा ने जीता सिल्वर मेडल

Spread the love

रायपुर। गुजरात में आयोजित 36वें राष्ट्रीय खेल में आज छत्तीसगढ़ को पहली सफलता प्राप्त हुई। दस हजार मीटर स्पीट स्केटिंग में छत्तीसगढ़ के अमितेश मिश्र ने द्वितीय स्थान प्राप्त कर सिल्वर मेडल जीता। छत्तीसगढ़ के खेल मंत्री उमेश पटेल ने श्री मिश्रा की इस सफलता पर उन्हें बधाई एवं शुभकामना दी।
इस अवसर पर कोच दलजीत, शेफ डी मिशन डॉ. अतुल शुक्ल, डिप्टी शेफ डी मिशन श्री रुपेंद्र सिंह चौहान ने उपस्थित होकर खिलाड़ी का उत्साह बढ़ाया। संचालक खेल एवं युवा कल्याण श्रीमती श्वेता सिन्हा श्रीवास्तव, छत्तीसगढ़ स्केटिंग संघ के अध्यक्ष श्री एम. डी. रेड्डी, महासचिव किशोर भंडारी एवं अमितेश के कोच अनुराग साहू ने भी इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor