The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

भारतीय महिला क्रिकेट टीम की फिजियो आकांक्षा को छत्तीसगढ़ सरकार देगी 10 लाख रुपए

Spread the love

रायपुर। 2 नवंबर को दक्षिण अफ्रीका को फाइनल मुकाबले में हराकर पहली बार आईसीसी वनडे महिला विश्व कप का खिताब जीतने वाली टीम इडिया की फिजियोथैरपिस्ट एवं स्पोर्ट्स साइंस विशेषज्ञ रहीं छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा सत्यवंशी को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने उनके सेवा और समर्पण के लिए 10 लाख रुपए इनाम देने का ऐलान किया है।
सीएम ने कहा कि छत्तीसगढ़ की बेटी आकांक्षा ने महिला क्रिकेटरों की फिटनेस और रिकवरी में अतुलनीय योगदान देकर न केवल भारतीय टीम को सशक्त बनाया है, बल्कि देश का नाम अंतरराष्ट्रीय मंच पर उज्ज्वल किया है। आकांक्षा सत्यवंशी की सफलता हमारे प्रदेश की सभी बेटियों और खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणा है, यह साबित करती है कि छत्तीसगढ़ की प्रतिभाएं अब हर क्षेत्र में देश का गौरव बन रही हैं। आपको हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएं। साय ने कहा, आकांक्षा सत्यवंशी ने अपने समर्पण, सेवा और वैज्ञानिक दृष्टिकोण से यह सिद्ध किया है कि छत्तीसगढ़ की बेटियां किसी भी क्षेत्र में देश का गौरव बन सकती हैं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor