The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

पांच राज्यों में मिली हार के बाद मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिया ये बयान

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल गुरुवार की रात दिल्ली और उत्तराखंड के दौरे के बाद रायपुर लौटे। दिन भर उनकी नजर चुनावी नतीजों पर रही। उन्होंने एयरपोर्ट पर मीडिया से चर्चा में कहा- पांच राज्यों के रिजल्ट आ गए हैं,कांग्रेस की दृष्टि से देखा जाए तो अपेक्षित रिजल्ट नहीं आया है। कार्यकर्ताओं ने खूब मेहनत की है। जो जनता का जनादेश है,उसे हम विनम्रतापूर्वक स्वीकार करते हैं,जीतने वालों को बधाई।
मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने आगे जीतने वाले दलों को लेकर कहा कि अब जिन मुद्दों को लेकर जल्द जनता से वादे किए थे उसको पूरा करें। अलग-अलग राज्यों में अलग-अलग रिजल्ट आया है, बहुत सारे लोग परास्त हुए हैं,नए लोग जीते हैं। जीतने वालों को मैं पहले बधाई दे चुका हूं।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor