The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने झीरम घटना की न्यायिक जांच को लेकर लगाया बड़ा आरोप,जाने पूरी खबर

Spread the love

रायपुर। झीरम घटना पर न्यायिक जांच आयोग के राज्यपाल को रिपोर्ट सौंपे जाने के साथ ही सियासत तेज हो गई है। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बड़ा आरोप लगाते हुए कहा कि आखिर भारत सरकार किस तथ्य को छिपाना चाहती हैं, वे षड्यंत्र पर जांच क्यों नहीं कर रहे। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि गवाही के लिए कुछ लोगों को बुलाया गया, कुछ ने गवाही नहीं दी। साथ ही उन्होंने सवाल किया कि क्या नाम पूछ-पूछ कर मारा गया, क्या ये राजनीतिक षड्यंत्र हैं। हमने आयोग को कई बिंदुओं पर पत्र लिखा है कि नंद कुमार पटेल, महेंद्र कर्मा को सुरक्षा व्यवस्था क्यों नहीं दी गई। उन्होंने कहा कि कांग्रेस की ओर से लगातार सवाल उठाते रहे लेकिन केंद्र सरकार जवाब ही नहीं दे रही है। ये गुमराह करने वाली बात है, वे किसे बचाना चाह रहे सवाल इस बात का है। केंद्र सरकार राज्य सरकार को जांच करने क्यों नहीं दे रही, ये लोग षड्यंत्रकारियों को बचा रहे। यह लोग जानते हैं कि पड़यंत्र के पीछे कौन है, लेकिन सच को छुपाया जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor