Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री भूपेश बघेल आज एआईसीसी मुख्यालय में कांग्रेस नेताओं से करेंगे मुलाकात

Spread the love

रायपुर। दिल्ली पहुंचकर सीएम भूपेश बघेल एयरपोर्ट से सीधे एआईसीसी मुख्यालय जाएंगे। रवाना होने से पहले उन्होंने बताया कि फिलहाल मैं दिल्ली जा रहा हूं। एयरपोर्ट से सीधे एआईसीसी जाउंगा। वहां से जो निर्देश मिलेगा, आगे का प्लान तय किया जाएगा। यूपी लखीमपुर में हुई घटना को लेकर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने कहा कि, स्पष्ट हो जाता हैं कि उनकी मानिष्कता क्या है। ये निरूकुंशता की निशानी है, इससे स्पष्ट हो जाता हैं कि, ये तानाशाही रवैया हैं। हिंदुस्तान में प्रजातंत्र है, ये लोकतांत्रिक देश है और इस सब को बरदास्त नहीं किया जा सकता है। विधायकों के दिल्ली दौरे पर कहा कि, मेरे विधायक हमेशा आते रहते हैं जाते रहते हैं, उसमें क्या है। अब मैं आज दिल्ली जा रहा हूं वहां से एआईसी का जो निर्देश होगा इस हिसाब से कार्रवाई होगी। यहां से सीधे एआईसी जाउंगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor