The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुख्यमंत्री ने ‘‘नई सोच – नई पहल छत्तीसगढ़ की सहकारिताएं’’ पुस्तिका का किया विमोचन

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल से आज यहां विधानसभा परिसर के कार्यालय में सहकारिता मंत्री डॉ. प्रेमसाय सिंह टेकाम और अध्यक्ष अपेक्स बैंक श्री बैजनाथ चंद्राकर के नेतृत्व में छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने इस मौके पर छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी बैंक द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य के विगत 3 वर्ष की उपलब्धियों पर आधारित स्मारिका ‘‘नई सोच – नई पहल छत्तीसगढ़ की सहकारिताएं’’ पुस्तिका का विमोचन किया। उन्होंने इसके प्रकाशन पर शुभकामनाएं देते हुए कहा कि किसानों, ग्रामीणों तथा सहकारी क्षेत्र से जुड़े लोगों के लिए यह पुस्तिका उपयोगी साबित होगी।इस अवसर पर जिला सहकारी बैंकों के अध्यक्ष सर्वश्री पंकज शर्मा, प्रमोद नायक, नवाज खान, जवाहर वर्मा, रामदेव तथा एमडी के.एस. कांडे, पुस्तिका के प्रकाशन में सहभागी अविनाश श्रीवास्तव, भूपेश चंद्रवंशी, अजय भगत, चंद्रप्रकाश, अभिषेक और प्रभाकर भी उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor