The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

रामायण ज्ञान प्रतियोगिता में 04 साल से 18 साल तक के बच्चों ने लिया भाग

Spread the love

रायपुर। 5 जून को श्री राम मंदिर वीआईपी रोड में धर्म जागरण समन्वय रायपुर के द्वारा आयोजित रामायण ज्ञान प्रतियोगिता में बच्चों में उत्साह देखने को मिला। प्रतियोगिता तो 04 साल से 18 साल तक के बच्चो के लिए ही आयोजित की गई थी। मगर तीन साल के सात्विक दुबे और साढ़े तीन साल के कृयांस ओझा ने धारा प्रवाह मंत्र और शिव तांडव स्तोत्र बोलकर सबके दांतों तले उंगली दबवा दी। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में भारत सेवा संघ के स्वामी शिवरूपानंद,राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ रायपुर महानगर के संघचालक महेश बिड़ला ,धर्म जागरण प्रांत प्रमुख राजकुमार जी,शशि व्यास जिला संयोजक धर्म जागरण रायपुर सहित अन्य अतिथि मौजूद रहे।
प्रतियोगिता तीन श्रेणी में आयोजित की गई
प्रथम श्रेणी :- 04 वर्ष से 08 वर्ष तक की थी जिसमें मृत्युंजय वर्मा, सफलता दुबे ,गौरी पुरोहित |
द्वितीय श्रेणी :- 09 से 14 वर्ष की श्रेणी में आभास पांडे , अदिति दिक्षीत , दिपांशु तिवारी |
तृतीय श्रेणी :- 15 से 18 वर्ष की श्रेणी में अनिरुद्ध सिंह यादव ,आस्था पांडे, मानसी पांडे ने क्रमश प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor