Saturday, November 7, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सिटी बस सेवा फिर से शुरू,आज से 6 रूटों पर 30 बसों का किया जाएगा संचालन

Spread the love


रायपुर । रायपुर में सोमवार से सिटी बसें शुरू होंगी। कोरोना के बाद से करीब ढाई साल बाद बंद सिटी बसें सड़कों पर आज से दौड़ने लगेगी । फिलहाल 6 रूटों पर 30 बसों का संचालन किया जाएगा। शहर के भीतर और आसपास के इलाकों में जाने के लिए लोगों को सुविधा मिलेगी। रायपुर शहर के पब्लिक ट्रांसपोर्ट का अहम हिस्सा सिटी बसों के शुरू होने से लोगों को सहुलियत मिलेंगी। रायपुर से दुर्ग तक लोग यात्रा करेंगे। सोमवार को नवरात्रि का पहला दिन है और बस सेवा को फिर से शुरू किया जा रहा है। सिटी बसों में सफर करने वाली महिलाओं से पहले दिन कोई किराया नहीं लिया जाएगा। आज दोपहर 12 बजे रायपुर कलेक्टर और अरब सोसाइटी के अध्यक्ष डॉ. सर्वेश्वर नरेंद्र भुरे बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। पहले चरण में 67 में से 30 सिटी बसों को शुरू किया जा रहा है। इसके बाद 37 बसों का संचालन भी जल्द शुरू किया जाएगा। सिटी बसें रायपुर रेलवे स्टेशन से शुरू होंगी। बस शुरू होने पर रायपुर के महापौर एजाज ढेबर ने ऐलान किया है कि पहले दिन यानी सोमवार को किसी भी महिला से सिटी बस में कोई किराया नहीं लिया जाएगा। महिलाओं के लिए एक दिन की फ्री बस सेवा होगी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor