The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलेक्टर ने किया कलेक्ट्रेट कार्यालय का औचक निरीक्षण, अनुपस्थित मिले कई अधिकारी

Spread the love

कवर्धा। कलेक्टर रमेश कुमार शर्मा ने आज जिला कार्यालय के विभिन्न विभागों और शाखाओं के कार्यालयों का औचक निरीक्षण किया। औचक निरीक्षण के दौरान राजस्व विभाग, पशु चिकित्सा विभाग, भू-अभिलेख, जिला कोषालय, सामान्य निर्वाचन और आदिवासी विभाग के कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए। कर्मचारियों के अनुपस्थिति मिलने पर कलेक्टर ने कड़ी नराजगी जताई। उन्होंने कहा है कि सभी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति 10.30 बजे तक होनी चाहिए। 10.45 बजे के बाद किसी भी अधिकारी-कर्मचारियों की उपस्थिति दर्ज नहीं की जाएगी। कलेक्टर ने कलेक्ट्रोरेट अधीक्षक को इस संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश भी दिए।

“दीपक ठाकुर की रिपोर्ट”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *