भाजपा की प्रचंड जीत की सभी कार्यकर्ताओं,शुभचिंतकों को बधाई : बृजमोहन

Spread the love

रायपुर । भाजपा विधायक एवं पूर्व मंत्री बृजमोहन अग्रवाल ने कहा है कि देश का सेमीफाइनल बोले जाने वाले चुनाव में पांच में से चार राज्यों में मिली प्रचंड जीत की सभी भाजपा कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों को बधाई। यह जीत प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह व राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा एवं महंत आदित्यनाथ योगी के कुशल मार्गदर्शन में कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम का परिणाम है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि इस चुनाव ने देश में तुष्टिकरण की राजनीति को करारा जवाब दिया है। देश में सनातन धर्मावलंबियों ने देश के विकास एवं देश विरोधी तत्वों के खिलाफ एकजुट होकर मतदान किया है। यह चुनाव देश विरोधी तत्वों के मुंह पर करारा तमाचा है, साथ ही भाजपा के सभी का साथ सभी का विश्वास की भावना के अनुरूप कार्य करने पर अपनी मुहर लगाई है। उत्तर प्रदेश में योगी जी के कुशल प्रशासन ने वहाँ से गुंडाराज की समाप्ति की जिसके कारण शांति और सुरक्षा का वातावरण बना महिलाएं सुरक्षित महसूस कर रही हैं। इसका परिणाम यह निकला की महिलाओं ने भारतीय जनता पार्टी के प्रति विश्वास दिखाया और भाजपा प्रचंड बहुमत से विजयी हुई है। इस जीत ने सिद्ध कर दिया की भारतीय मन जाति की राजनीति नहीं पसंद करता, बल्कि शांति, सदभाव और भाईचारा की राजनीति चाहता है।
श्री अग्रवाल ने कहा कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत जिले में मुझे भी कार्य करने का अवसर मिला और पीलीभीत की चारों विधानसभाओं में हमें जीत हासिल हुई है। चारों राज्यों के चुनाव परिणाम देश की फिजा बदलेंगे। उत्तरप्रदेश, उत्तराखंड, मणिपुर और गोवा में सभी कार्यकर्ताओं एवं जनता को बधाई देता हूँ। चारों राज्य की जनता ने जातिवाद पर नहीं ,विकासवाद पर वोट दिया है। देश की जनता अब विकास चाहती है। मोदी जी की नीति और नीयत , देश का विकास, आम आदमी के जीवन स्तर में सुधार, दूरगामी नीति एवं परिणामों के कारण पहले लोकसभा में एवं देश के अधिकांश राज्यों में सरकार बनी है। आने वाले समय में भी जनता भाजपा को विजयी बनाएगी। छत्तीसगढ़ में भी भाजपा की सरकार बनेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published.