The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

महामाया माइंस के गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे 89 महिला-पुरुषों को पुलिस ने हिरासत में लिया

Spread the love

दल्लीराजहरा। महामाया माइंस के गेट पर धरना प्रदर्शन कर रहे 89 महिला-पुरुषों को महामाया पुलिस ने हिरासत में लिया। सभी आंदोलनकारियों को दल्ली राजहरा के बी एस पी ओपन थियेटर में अस्थायी जेल में रखा गया। ये ग्रामीण महामाया माइंस में काम देने की मांग को लेकर गेट के सामने धरना प्रदर्शन के बाद माइंस की ट्रकों को रोककर चक्का जाम कर रहे थे। ग्रामीणों के साथ छोटे-छोटे बच्चे व महिलाएं भी शामिल थी। सभी के खिलाफ प्रबंधित धारा 151 व 107, 116 के तहत कार्रवाई की गई है। महिलाओं को मुचलके पर रिहा किया गया। वहीं पुरुषों को रिमांड पर लेकर जेल दाखिल किया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor