The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

15 में से 11 वार्डो पर कांग्रेस ने जमाया कब्जा, भानुप्रतापपुर के उपचुनाव पर भी कांग्रेस ने परचम लहराया

Spread the love
“नरेश कुमार की रिपोर्ट”

कांकेर। नरहरपुर नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने बाजी मारी है। वहीं भानुप्रतापपुर नगर पंचायत उपचुनाव में भी कांग्रेस ने जीत दर्ज की है। नरहरपुर नगर पंचायत के 15 वार्डो में से 11 वार्डो में जीत हासिल कर भाजपा का गढ़ माने जाने वाले नरहरपुर नगर पंचायत पर कांग्रेस ने अपना परचम लहराया है। वहीं भाजपा महज 4 सीटों में ही सिमट कर रह गई। शुरू से ही कांग्रेस 11 वार्डो की सीटों में बढ़त बनाई हुई थी।
इस चुनाव परिणाम के बाद कांग्रेसियों में खुशी की लहर देखने को मिली।
ज्ञात हो कि नगर पंचायत नरहरपुर 2010 में नगर पंचायत घोषित हुआ था जिसके बाद से कांग्रेस अपना कब्जा जमाने से चूकती रही इस बार कांग्रेस दमखम दिखाते हुए 15 में से 11 सीटों पर जीत दर्ज कर अपना परचम लहराने में सफल हुये। इसके पहले गोंडवाना गणतंत्र पार्टी उसके बाद भाजपा नगर पंचायत की सीट पर काबिज थे।
भाजपा ने बेटे पर तो कांग्रेस ने बाप पर खेला था दांव बेटा जीता
नरहरपुर नगर पंचायत चुनाव पर 10 नंबर वार्ड पर भाजपा व 14 नंबर के वार्ड पर बाप पर कांग्रेस ने तो बेटे पर भाजपा ने दांव खेला था इन दोनों ही वार्डो पर सभी लोगों की निगाहें जिसमें भाजपा प्रत्याशी बेटे ने जीत दर्ज की है।
भाजपा के कुछ दिग्गजों की प्रतिष्ठा भी नहीं बच पाई
इस चुनाव में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष भागवत नेताम ने वार्ड क्रमांक 13 में अपनी बीवी को प्रत्याशी बनाकर मैदान में उतारा तो वहीं पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष ने भी वार्ड क्रमांक 1 में अपनी बीवी को मैदान पर उतारा था जिससे दोनों ही भाजपा के दिग्गजों की प्रतिष्ठा दांव पर लगी थी किंतु दोनों ही प्रत्याशियों को हार का सामना करना पड़ा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *