The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

मुंगेली नगर पालिका में कांग्रेस ने किया कब्जा,कांग्रेस के हेमेन्द्र गोश्वामी बने अध्यक्ष

Spread the love

मुंगेली। मुंगेली नगर पालिका में कांग्रेस ने कब्जा कर लिया है। यहां बहुमत के बाद भी बीजेपी को हार मिली है। नगरपालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस के हेमेन्द्र गोश्वामी अध्यक्ष बन गए हैं। वहीं बीजेपी के गायत्री देवांगन को हार का सामना करना पड़ा है। मुंगेली नगर पालिका में 21 पार्षद हैं, जिनमें से 13 पार्षदों ने कांग्रेस को वोट किया। वहीं भाजपा को केवल 5 पार्षदों ने ही वोट किया। वहीं 3 वोट रिजेक्ट हो गए। बता दें कि चुनाव से पहले मुंगेली नगर पालिका में भाजपा के 11 और कांग्रेस के 10 पार्षद थे। भाजपा अध्यक्ष बनाने का दावा भी कर रही थी, लेकिन जमकर हुई क्रॉस वोटिंग ने भाजपा की उम्मीदों पर पानी फेर दिया। यहां इस कदर क्रॉस वोटिंग हुई कि भाजपा प्रत्याशी को ही अपनी पार्टी का वोट नहीं मिला।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *