The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

कलेक्ट्रेट परिसर में मंत्री रविंद्र चौबे ने कलेक्टर सौरभ कुमार के साथ कोरोना को लेकर की बैठक,लिए ये अहम फैसले…

Spread the love

रायपुर। कोरोना के बढ़ते मामलों के रोकथाम को लेकर जिला प्रशासन अलर्ट मोड पर है। आज कलेक्ट्रेट परिसर में प्रभारी मंत्री रविंद्र चौबे ने कलेक्टर सौरभ कुमार के साथ कोरोना को लेकर बैठक की। मंत्री चौबे और कलेक्टर सौरभ कुमार ने कोरोना की स्थिति को लेकर अधिकारियों के साथ चर्चा की। बैठक के बाद रायपुर कलेक्टर सौरभ कुमार ने कहा कि राजधानी में दुकान खुलने का समय कम किया जाएगा। उन्होनें कहा कि इसके साथ ही जिले के स्कूल और आंगनबाड़ी बंद किए जाएंगे। शनिवार और रविवार के लिए अलग से आदेश नहीं जारी होंगे। जीएडी निर्देश के अनुसार 2 घंटे के भीतर इससे संबंधित गाइडलाइन जारी की जाएगी। उन्होनें कहा कि राजधानी रायपुर में बढ़ते कोरोना के मामलों को देखते हुए आज से 3 कोविड केयर सेंटर भी शुरू किए जाएंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *