Sunday, November 8, 2026
Latest:

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhSports

कांग्रेस प्रवक्ता बघेल क्रिकेट प्रतिगिता में हुए शामिल,कहा— खेल शारीरिक व मानसिक विकास लिए के लिए जरुरी

Spread the love

जीपीएम।प्रवक्ता कांग्रेस वीरेंद्र सिंह बघेल मुख्यअतिथि के रूप में ग्राम चिचगोहना में सोनभद्र क्रिकेट प्रतियोगिता में शामिल हुए ‘बड़ी संख्या में आस पास की क्षेत्र की टीम शामिल हुए है ‘ वीरेंद्र बघेल ने समिति के सदस्यों की सराहना की और कहा कि अब गांवो में भी नाईट की मैच हो रही है ‘ ये हमारे क्षेत्र जिला के लिये गौरव का विषय है।
आगे उन्होंने ने कहा कि खेल से शारीरिक, मानसिक व बौद्धिक विकास तो होता ही है साथ खेलों के क्षेत्र में रोजगार के अवसर भी हैं। बघेल ने खेल को खेल की भावना से खेलने की बात कही। ग्रामीण अंचल में इस प्रकार की खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करवाना बहुत ही सराहनीय कार्य है। मुझे बेहद खुसी है कि अब ग्रामों में भी इस तरह के आयोजन हो रहे है। इससे आने वाले पीढ़ी आगे बढ़ेगी और हमारे गांव के लड़के भी बड़े स्तर पर क्रिकेट खेल पाएंगे। मेरा मरवाही मेरा जिला बढ़ रहा है। समिति के सदस्यों में हरिश्चंद्र रजक सलिल राय बंसी मरावी सुभास राय लालचंद पूरी अजय जायसवाल प्रशांत राय शनि प्रजापति अखिलेश पूरी मनीष प्रजापति दुर्गेश प्रजापति सागर राय मोचन राय सतीश भैना सोनू कोट वार उदय शंकर शिवम राय टूर्नामेंट का सफल आयोजन कराने में अहम योगदान है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor