The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

नकटी के प्रभावितों को न्याय दिलाने कांग्रेस करेगी आंदोलन

Spread the love

रायपुर। नकटी के प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने कांग्रेस बड़े आंदोलन की तैयारी में है। जांच समिति की बैठक में चरणबद्ध आंदोलन की रणनीति पर मंथन किया गया। इस दौरान प्रशासनिक कार्रवाई की समीक्षा की गई। इसके बाद अब प्रेस कॉन्फ्रेंस से लेकर लोकभवन में प्रदर्शन किया जायेगा। इस दौरान कांग्रेस मुख्यमंत्री निवास का घेराव भी कर सकती है।
कांग्रेस ने पहले पूरे घटनाक्रम के तथ्यों को लोगों के सामने रखेगी। इसके बाद दोषी अधिकारियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की जाएगी। राज्यपाल से हस्तक्षेप का आग्रह करेगी और लोकभवन में प्रदर्शन भी करेगी। मुख्यमंत्री निवास घेराव भी किया जा सकता है। कांग्रेस प्रभावित परिवारों के पुनर्वास, उचित मुआवजे और दर्ज प्रकरणों की वापसी की मांग करेगी।

प्रदेश कांग्रेस कमेटी जांच दल के सदस्य भावेश बघेल ने कहा कि सम्मानपुर-नकटी की घटना केवल गरीब परिवारों के आशियाने उजाड़ने की घटना नहीं है। बल्कि यह इंसानियत, संवेदनशीलता और मानवीय मूल्यों को शर्मसार करने वाली घटना है। बुलडोजर कार्रवाई के बाद मलबे में बेजुबान जानवरों और गौ माता के दबे होने की जानकारी मिली है। इसने पूरे प्रदेश को झकझोर दिया है। यह केवल प्रशासनिक लापरवाही नहीं, बल्कि संवेदनहीन शासन का जीवंत उदाहरण है। उन्होंने कहा कि जो भाजपा सरकार हर मंच से सनातन संस्कृति, गौ माता की सेवा और संरक्षण की बड़ी-बड़ी बातें करती है। उसी के शासन में गौ माता सुरक्षित नहीं हैं। गरीबों के घरों के साथ बेजुबान पशुओं का भी इस तरह मलबे में दब जाना बेहद दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय है। सरकार को इस की नैतिक जिम्मेदारी स्वीकार करनी चाहिए। जनता आज भाजपा की कथनी और करनी का अंतर देख रही है।

भावेश बघेल ने कहा कि कांग्रेस पार्टी पीड़ित परिवारों को अकेला नहीं छोड़ेगी। समिति की बैठक में आंदोलन की विस्तृत रणनीति तय कर ली गई है और अब न्याय मिलने तक संघर्ष लगातार जारी रहेगा। कांग्रेस सड़क से लेकर सदन, राजभवन और न्यायालय तक हर लोकतांत्रिक मंच पर पीड़ित परिवारों की आवाज बुलंद करेगी। जब तक प्रभावित परिवारों को न्याय, सम्मानजनक पुनर्वास, उचित मुआवजा तथा दोषी अधिकारियों पर कठोर कार्रवाई नहीं होती। तब तक कांग्रेस पार्टी पूरी ताकत और प्रतिबद्धता के साथ उनके साथ खड़ी रहेगी। .
इस दौरान जांच दल के संयोजक और पूर्व मंत्री धनेन्द्र साहू, पूर्व मंत्री डॉ. शिवकुमार डहरिया, पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, पूर्व विधायक अनीता शर्मा, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर शहर अध्यक्ष श्रीकुमार मेनन, जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण अध्यक्ष राजेंद्र (पप्पू) बंजारे और पीड़ित परिवार के सदस्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *