The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कांग्रेसियों ने कोतवाली थाने का किया घेराव, धमतरी बंद का किया ऐलान

Spread the love

”वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

धमतरी। जिला भाजपा द्वारा शहर में तिरंगा पदयात्रा निकाला गया था। शहर के मकई चौक से यात्रा शुरू हुई और समापन कोतवाली थाना स्थित जय स्तंभ चौक में हुई। रैली के दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार भी शामिल हुए थे। कांग्रेसियों का आरोप है कि जिला अध्यक्ष तिरंगा झंडा उल्टा पकड़ कर शहर में भ्रमण किया। उन्होंने तिरंगा झंडा का अपमान किया है। शहर के स्थानीय न्यूज़ चैनल में प्रकाशित हुई वीडियो से एक फोटो निकालकर कांग्रेसी थाने के बाहर आ गए। फोटो लहरा कर कांग्रेसियों ने रात 11 बजे तक प्रदर्शन जारी रखा। कांग्रेसियों की मांग है कि भाजपा जिला अध्यक्ष शशि पवार के खिलाफ एफ आई आर कर गिरफ्तार किया जाए प्रदर्शन में कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना, महापौर विजय देवांगन, आकाश गोलछा, मोहन लालवानी सूर्या राव राव पवार, देवेन जैन विजय गोलछा, निगम के कांग्रेसी पार्षद सहित एनएसयूआई के कार्यकर्ता पदाधिकारी बड़ी संख्या में थाने के बाहर मौजूद रहे। समाचार लिखे जाने तक कांग्रेसियों का प्रदर्शन जारी था। कोतवाली टीआई शेरसिंह बंदे ने कहा कि कांग्रेसियों ने भाजपा जिलाध्यक्ष पर तिरंगा झंडा अपमान का आरोप लगाया है। उच्च अधिकारी के निर्देश पर शशि पवार के खिलाफ केस दर्ज किया जा रहा है। कांग्रेस जिला अध्यक्ष शरद लोहाना ने कहा कि यदि पुलिस रात भर में भाजपा जिला अध्यक्ष को गिरफ्तार नहीं करती है, तो 5 अगस्त को जिला कांग्रेस द्वारा धमतरी बंद करवाया जाएगा। तिरंगे झंडे झंडे का अपमान कांग्रेस नहीं सहेंगे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *