Saturday, November 14, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कंपनी में काम करते समय क्रेन ऑपरेटर नीचे गिरा ,उपचार के दौरान मौत

Spread the love


”संजय चौबे”
रायपुर। राजधानी रायपुर के उरला इलाके में कंपनी में काम करने के दौरान ऊंचाई से क्रेन ऑपरेटर नीचे गिरी है जिसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया, उपचार के लिए उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां उसकी मौत हो गई। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने प्रबंधन ईश्वर इस्पात कंपनी उर्ला के खिलाफ ऑपरेटर से लापरवाही पूर्वक काम कराने के जुर्म में धारा 287 से 304 ए के तहत अपराध कायम कर मामला पंजीबद्ध कर लिया है।
मिली जानकारी के मुताबिक 10 अगस्त को रात्रि 8:15 बजे ईश्वर इस्पात कंपनी मैं इलेक्ट्रॉनिक ऑपरेटर ट्रैवल्स क्रेन चालक के दुर्घटना होने पर उसे एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया गया था जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। हिमांशु पटेल प्रबंधक ईश्वर कंपनी उरला रायपुर के ने सूचना पर मर्ग कायम कर द्वारा जांच की कार्रवाई पंचनामा में लिया गया। अभी जांच में ईश्वर इस्पात कंपनी प्रबंधन के द्वारा ड्यूटी के दौरान पर्याप्त सुरक्षा व्यवस्था नहीं करने के कारण कंपनी प्रबंधन के उपेक्षा पूर्ण कार्य के कारण क्रेन ऑपरेटर वीरेंद्र कुमार पिता नारायण राम उम्र 36 वर्ष निवासी ग्राम जुड़ा हरधन थाना बलुवा जिला चंदौली यूपी वर्तमान पता राजेंद्र नगर रायपुर की दुर्घटना में मौत हो गई।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor