The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

सीआरपीएफ के वीर K-9 “EGO” को सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई

Spread the love

सुकमा। सीआरपीएफ की 74वीं बटालियन के वीर K-9 डॉग “EGO” को दोरनपाल मुख्यालय में पूरे सैन्य सम्मान के साथ अंतिम विदाई दी गई। अपने सेवा काल में देश की सुरक्षा में महत्वपूर्ण योगदान देने और कई जवानों की जान बचाने वाले “EGO” का 28 अक्टूबर को निधन हो गया। IED की खोज और ट्रैकिंग में अदम्य साहस दिखाने वाला यह के-9 कई अभियानों में हिस्सा लिया और नक्सल प्रभावित इलाकों में कई बड़े हादसों को टालने में मदद की। श्रद्धांजलि समारोह में कमांडेंट हिमांशु पांडे और जवानों ने पुष्प अर्पित कर “EGO” को अंतिम सलामी दी, और उसके साहस और समर्पण को भावभीनी श्रद्धांजलि दी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *