The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Uncategorized

फिंगेश्वर के सरगी नाला में मिला युवक का सड़ा-गला शव

Spread the love

राजिम क्षेत्र में महासमुंद-राजिम मार्ग पर फिंगेश्वर के पास सरगी नाला में मंगलवार को एक युवक का सड़ा-गला शव मिलने से हड़कंप मच गया। स्थानीय लोगों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को बाहर निकालकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो सकी है, जिसके लिए पुलिस आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटा रही है। शव काफी पुराना बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले में जांच शुरू कर दी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि युवक की मौत हत्या की वजह से हुई है या किसी अन्य कारण से। फिलहाल पुलिस सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच कर रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *