The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

पेट्रोल पंप पर फायर करनेवाले तीन आरोपियों को दीपका पुलिस ने 48 घंटे में किया गिरफ्तार…

Spread the love

कोरबा । जिले के दीपका थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम गोबरघोरा स्थित पेट्रोल पंप में 31 मार्च की दोपहर 2:30 बजे हुए लूटपाट का प्रयास व फायरिंग के मामले में पुलिस ने 3 आरोपीयो को गिरफ्तार किया हैं। आरोपी विक्रमदेव शाह गांधीनगर सिरकी, लोकनाथ चुहटेलकर उर्फ वीरू ज्योतिनगर व विपिन कुमार सिंह ज्योतिनगर को गिरफ्तार किया गया है। 31 मार्च को बाइक में सवार 2 युवक चेहरे में गमछा बांधकर पेट्रोल डलवाने आए थे। ये लोग 200 रुपये का पेट्रोल डलवाए और पेट्रोल डाल रहे सेल्समैन का बैग छीनने की कोशिश एक युवक के द्वारा की गई थी। बैग नहीं छीन पाने की स्थिति में दोनों बाइक से भागने लगे कि इन्हें पकड़ने की कोशिश की गई। पकड़ में आने से बचने के लिए एक युवक ने किसी फायर आर्म्स से फायर कर भय दिखाते हुए भाग गए। संयोगवश इस घटना में किसी को गोली नहीं लगी। मामले में पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने खुद मौके पर तफ्तीश की थी। आरोपी ने बिहार से 50 हजार में पिस्टल खरीदा था। घटना के पहले रेकी के योजना बनाई गई थी। इसके साथ ही पाली के ग्राम जेमरा मार्ग में आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से 500 रुपये व मोबाइल लूटने के मामले का भी इन आरोपियों ने खुलासा किया। दर्री सीएसपी लितेश सिंह, दीपका टीआई निरीक्षक अविनाश सिंह,सायबर टीम व बेसिक पुलिसिंग की मदद से सफलता मिली है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *