The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दीपका पुलिस ने 120 लीटर डीजल किया जप्त,आरोपियों की तलाश जारी

Spread the love
“बी एन यादव की रिपोर्ट”

कोरबा।  दीपका पुलिस ने 6 जनवरी के दरमियानी रात गेवरा खदान एरिया हेलीपेड रोड पर 35-35 लीटर के 04 जरीकेन में भरा कुल 120 लीटर कीमती करीबन 11,000 रूपये जप्त किया है। पुलिस को आते देख मौके से ही आरोपी फरार हो गए। मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि दौरान गस्त पेट्रोलिंग के दिनांक 06-07 जनवरी के दरमियानी रात मुखबीर से सूचना मिला कि कुछ संदिग्ध व्यक्तियों के द्वारा खदान से डीजल चोरी कर गेवरा खदान एरिया हेलीपेड रोड किनारे झाड़ी में छिपाकर 35-35 लीटर वाली 04 नग जरीकेन में भरा डीजल रखकर वाहन का इंतजार कर रहे है कि सूचना पर घेराबंदी करने पर आरोपी पुलिस के वाहन को देखकर भाग गये। 35-३५ लीटर वाली 04 नग जरीकेन में भरा हुआ करीबन 120 लीटर डीजल कीमती 11,000रूपये करीबन लावारिस हालत में गेवरा खदान एरिया हेलीपेड रोड किनारे झाड़ी में छिपा हुआ मिलने पर चुराई हुयी संपत्ति होने की पूर्ण अंदेशा पर धारा 102 जा.फौ. में जप्त कर जांच पता तलाश में लिया गया। आरोपियों की पता तलाश जारी है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor