The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

मुख्यमंत्री श्री बघेल से यादव महासभा छत्तीसगढ़ के प्रतिनिधिमंडल ने की सौजन्य मुलाकात

Spread the love

रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज शाम राजधानी स्थित उनके निवास कार्यालय में अखिल भारतवर्षीय यादव महासभा छत्तीसगढ़ प्रदेश के प्रतिनिधिमंडल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री को इस दौरान प्रतिनिधिमंडल द्वारा यादव महासभा के राष्ट्रीय सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि शामिल होने का आमंत्रण दिया। सम्मेलन का आयोजन 5 मार्च को दोपहर 12 बजे से बिलासपुर के लाल बहादुर शास्त्री शाल प्रांगण में किया गया है। सम्मेलन में देश भर सेे यादव समाज के प्रतिनिधि भाग लेंगे। इस अवसर पर यादव महासभा के पदाधिकारी सर्व भुनेश्वर यादव, देव यादव, कमल यादव, एस.डी. यादव तथा मिथलेश यादव आदि उपस्थित थे।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor