The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

National

दिल्ली पुलिस ने शादी चोरों के ‘बैंड बाजा बारात’ गिरोह का किया पर्दाफाश

Spread the love

दिल्ली।पुलिस ने एनसीआर में विवाह स्थलों से आभूषण और नकदी चुराने वाले मध्य प्रदेश के एक गिरोह का पर्दाफाश किया और दो लोगों को गिरफ्तार किया। पुलिस ने कहा कि संदिग्धों ने आयोजन स्थलों पर समय बिताया और खुद को मेहमानों से परिचित कराया। पुलिस ने कहा, “उन्होंने… वहां खाना खाया और सब्र से इंतजार किया।आरोपियों ने खुद को मेहमानों से परिचित कराया और कभी भी जल्दबाजी में वारदात को अंजाम नहीं दिया। गिरोह के सदस्य शादी समारोह में रात का भोजन करते और उचित समय देखकर मौके से गहने और नकदी उड़ा देते थे। गिरोह के सरगना ने खुलासा किया कि वह 9 से 15 साल की उम्र के बच्चों के माता-पिता को प्रति वर्ष एक निश्चित राशि का लालच देकर फंसाते थे। इन बच्चों को चोरी के लिए रखा जाता था। बच्चों को एक महीने तक शादियों में चोरी करने और आयोजन स्थलों पर लोगों से घुलने-मिलने की खास ट्रेनिंग दी जाती थी। गिरोह के सरगना ने पूछताछ में पुलिस को यह भी बताया कि बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाया जाता था ताकि वे पकड़े जाने की स्थिति में अपनी या गिरोह के सदस्य की पहचान न उजागर कर सकें। बच्चों को समारोह में भाग लेने के लिए सुंदर कपड़े पहनने के साथ अन्य कई तरह की ट्रेनिंग दी जाती थी।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor