The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

अपनी भाभी को तड़पा तड़पा कर मारने वाले देवर और देवरानी को आजीवन कारावास की सजा

Spread the love

जांजगीर। बलौदा थाना क्षेत्र के देवारपारा गांव में एक दम्पति ने अपनी ही भाभी से पहले तो मारपीट की, फिर रस्सी से हाथ पैर बांधने के बाद मिट्‌टी तेल डालकर आग लगा दी। जिससे महिला बुरी तरह जल गई और इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी थी। जांच में पुलिस ने पाया कि पारिवारिक विवाद के चलते महिला के देवर और देवरानी ने उसे मारा था। जिसके बाद दोनों को गिरफ्तार कर लिया था। तब से यह मामला जिला अपर सत्र कोर्ट में चल रहा था। अब 2 साल बाद इस मामले में कोर्ट ने दोनों को आजीवन कारावास की सजा देने का फैसला सुनाया है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *