The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

धमतरी, ज्वैलर्स गोलीकांड का मास्टरमाइंड गिरफ्तार

Spread the love


धमतरी। पुलिस को बरड़िया ज्वैलर्स में हुई डकैती के प्रयास और गोलीकांड मामले में बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने घटना का मुख्य फरार आरोपी और मास्टरमाइंड अजय उर्फ गोलू भदौरिया को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मध्यप्रदेश, हरियाणा और दिल्ली तक भागकर पुलिस से बचने की कोशिश की, लेकिन तकनीकी जांच और लगातार ट्रैकिंग के बाद उसे ग्वालियर से बालाघाट की ओर जाते समय घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के पास से घटना में इस्तेमाल पिस्टल और एक मोबाइल बरामद हुआ। अजय भदौरिया पर 2015 से 2024 के बीच 14 संगीन मामले दर्ज हैं। इससे पहले मामले में दो अन्य आरोपी कुंवर सिंह भदौरिया और अमरपाल सिंह को जेल भेजा जा चुका है। एसपी धमतरी ने इस गिरफ्तारी को टीम वर्क की सफलता बताया और चेतावनी दी कि “दुर्दांत अपराधी कहीं भी हों, पुलिस से बच नहीं सकते।”

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor