The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

प्रेमी ने शराब पिलाकर प्रेमिका के पति की कर दी हत्या,जांच के बाद आरोपी गिरफ्तार

Spread the love

रायगढ़/रायपुर।रायगढ़ जिले में पांच दिन पहले हुई हत्या के मामले पुलिस ने सुलझा लिया है। मामले में पुलिस ने हत्या के आरोप में एक युवक को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने पुलिस को बताया है कि वह मृतक की पत्नी का प्रेमी प्रेमी था।
दरअसल मूल रूप से ओडिसा का रहने वाला बिरेंद्र मेघ (45 वर्ष) अपने दो बच्चों के साथ देवगांव में रहता था। 23 अप्रैल की शाम उसके मोबाइल पर किसी का फोन आने के बाद परिजनों से कहा कि घूमकर आता हूं। ऐसा कहकर वह साइकिल लेकर घर से निकल गया। इसके बाद उसका कुछ पता नहीं चला। अगले दिन गांव के खेत में उसकी लाश मिली। जिसकी सूचना पुलिस को दी गई। पुलिस टीम मौके पर पहुंची और शव को पीएम के लिए भेज दिया गया।
पीएम रिपोर्ट में ये बात सामने आई कि युवक को किसी भारी चीज से मारा गया है। जिसकी वजह से शरीर से काफी खून बहा और जान चली गई। ये तथ्य सामने आने के बाद पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया और आरोपी की तलाश में जुट गई। तभी जांच के दौरान पता चला कि मृतक की पत्नी का शिवप्रसाद साहू 32 वर्ष निवासी फटहामुडा के साथ अवैध संबंध था।
पुलिस को ये सब जानकारी मिलने पर आरोपी शिवप्रसाद साहू को हिरासत में लिया गया। आरोपी ने पूछताछ में बताया कि 23 अप्रैल की शाम के वक्त उसने युवक को मिलने बुलाया। बुलाने के बाद दोनों के बीच उसके अवैध संबध को लेकर झगड़ा होने लगा। जिसके बाद उसने बिरेंद्र मेघ को डंडे से पीट-पीटकर मार डाला। फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। सरिया थाना प्रभारी कमल किशोर पटेल शराब पिलाने के बाद आरोपी शिवप्रसाद ने उसका मर्डर कर दिया। जब उसे पता चला कि युवक मर गया तो वहां का पूरा सामान लेकर घर निकल लिया और साथ में मृतक के मोबाइल को भी ले गया।कॉल डिटेल मंगवाया गया तो दोनों का लोकेशन सेम आया। इसको लेकर शक और गहरा गया। जब उसे अभिरक्षा में लेकर पूछताछ किया गया तो आरोपी ने सब कुबूल कर लिया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *