धमतरी युवा मोर्चा भोथली मंडल ने छत्तीसगढ़ सरकार को लेकर बेरोजगारी के विरुद्ध फुका बिगुल
धमतरी। भारतीय जनता युवा मोर्चा भोथली मंडल द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के झूठे वादों बेरोजगारी भत्ता रोजगार देने जैसे विषयों को लेकर युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने मंडल स्तर पर प्रदेश सरकार के खिलाफ बिगुल फूंका जहां गांव-गांव में जाकर युवाओं से संपर्क करके उन से चर्चा की चौपाल लगाया एवं उनकी समस्याओं को जाना और इसी कड़ी में मंडल अध्यक्ष धनेंद्र साहू ने बताया कि जब से छत्तीसगढ़ प्रदेश में कांग्रेस की सरकार आई है तब से ठगने का कार्य किया जा रहा है चाहे वह पूर्ण शराबबंदी का विषय हो चाहे बिजली बिल हाफ करने का विषय हो चाहे रोजगार देने का विषय हो सभी प्रकार से सभी वर्गों को अगर ठगने का काम किसी ने किया है तो वह प्रदेश की भूपेश सरकार ने किया है पूर्व में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक में विभिन्न प्रस्ताव लाए गए जिसमें बेरोजगारी ,धर्मांतरण प्रमुख रहे धर्मांतरण के खिलाफ वृहद स्तर पर मंडल एवं जिले में आंदोलन किया गया और अब युवाओं के बीच जाकर बेरोजगारी के लिए एक बड़ा अभियान शुरू किया गया है जिसके नियमित आज भारतीय जनता युवा मोर्चा भोथली मंडल ने अपने अनेक गांव में बेरोजगारी जैसे विषयों को उठाया है जिसमें गौरव ग्राम कंडेल ,पीपरछेड़ी ,शेहराडबरी, नवागांव(क.) छाती ,उड़ेंना जैसे गाँवो को केंद्र बनाकर कार्य किया जिसमें हमारे विभिन्न कायकर्ताओं की महती भूमिका रही।जिसमे जिला कार्यसमिति सदस्य विष्णु चंद्राकर ,मंडल मीडिया प्रभारी दीपक साहू, मंडल उपाध्यक्ष मनीष साहू ,मंडल कार्यकारिणी सदस्य योगेश केसरिया ,अमन चंद्राकर,कोषाध्यक्ष रविकांत साहू ,कार्यालय मंत्री डोमेश्वर साहू, छोटू सेन एवं अन्य कार्यकर्ताओं की उपस्थिति सराहनीय रही।.
“वैभव चौधरी की रिपोर्ट”

