The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

MISCMadhya PradeshWorship

श्रीराम मंदिर पर भव्य धर्म ध्वजा का डिजिटलाइजेशन

Spread the love

जबलपुर। जबलपुर के कलाकार निखिल मिश्रा ने डिजिटल आर्ट के माध्यम से भव्य श्रीराम मंदिर पर धर्म ध्वजा फहराने का अनोखा चित्र बनाया है। अयोध्या में आयोजित धर्म ध्वजारोहण से प्रेरित होकर निखिल ने केवल एक दिन की मेहनत में इस आकर्षक डिजिटल पेंटिंग को तैयार किया। कला में भगवा रंग का उपयोग करते हुए उन्होंने मंदिर के ऊपर धर्म ध्वजा फहरता हुआ और मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की सुंदर आकृति दिखायी है। यह डिजिटल आर्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और दर्शकों का मन मोह रहा है। निखिल मिश्रा जबलपुर के कुंडम इलाके के निवासी हैं और उनका यह अनोखा प्रयास लोगों के बीच खूब सराहा जा रहा है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor