The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

कमरे का दरवाजा खुला देख चोर अन्दर घुसकर सोने के नेकलेस और नगदी कर लिया चोरी,अज्ञात चोर के खिलाफ मामला दर्ज

Spread the love

”संजय चौबे”
रायपुर। आरंग थाना क्षेत्र में एक घर के अंदर घुसकर चोर नकदी रुपए तथा बैग में रखे सोने के नेकलेस एवं अन्य सामान कुल ₹27800 की चोरी कर लिया। घटना की रिपोर्ट पर पुलिस ने अज्ञात चोर के खिलाफ धारा 380 के तहत अपराध कायम कर मामले की विवेचना में जुटी है।
मिली जानकारी के मुताबिक बरगुडी पारा आरंग निवासी प्रीतम साहू सिंह 52 वर्ष थाने में शिकायत दर्ज कराई है रविवार 2 अक्टूबर सुबह प्रार्थी पूजा पाठ करके ऊपर के कमरे में खाना खाकर सो गया था। जहां पूजा पाठ करते हैं दरवाजा को खुला रखे थे । दोहपर लगभग 03.00 बजे उसका बेटा पूजा कमरा में जाकर फूल पेंट के जेब में रखे पैसा के बारे में अपनी मां से पूछने पर जानकारी नहीं होना बतायी। जिसके बाद कमरे में जाकर देखने पर वहां रखे बैग नहीं था उसमें रखे पुराना नेकलेस कीमती 20,000/-रू0 नगदी 5000/-रू0 चांदी की लक्ष्मी का मूर्ति 10 ग्राम कीमती 800/-रू0, गाडी का आर0सी0 बुक ऋणपुस्तिका, अन्य कागजात तथा लडके गौतम साहू के फूल पेंट में रखे 2000/-रू0 नहीं था किसी अज्ञात चोर के द्वारा जुमला रकम 27,800/-रू0 का खुले मकान से चोरी कर ले गया ।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *