The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Chhattisgarh

दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के तेरहवीं में शामिल होने छत्तीसगढ़ पहुंचे दिग्विजय सिंह

Spread the love

रायपुर। मध्यप्रदेश के राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह छत्तीसगढ़ के दौरे पर पहुंचे हैं। जहां उन्होंने कहा कि देवव्रत सिंह के देहांत का समाचार सुनकर स्तब्ध रह गया। किसे मालूम था देवव्रत सिंह इतने जल्दी चले जाएंगे। हमने देवव्रत सिंह को बच्चे के रूप में देखा है। उनके निधन से बहुत गहरा दुख हुआ है। राज्यसभा सांसद दिग्विजय सिंह ने कहा कि दिवंगत विधायक देवव्रत सिंह के तेरहवीं में शामिल होने खैरागढ़ जा रहे हैं। वहीं केंद्रीय मंत्रियों द्वारा सीएम बघेल और मंत्रियों की बात नहीं सुने जाने पर उन्होंने निशाना साधा। इस दौरान मंत्री रविन्द्र चौबे, रामगोपाल अग्रवाल और प्रदीप चौबे एयरपोर्ट पर पहुंचे थे। रायपुर एयरपोर्ट से खैरागढ़ के लिए रवाना होंगे। शाम को डोंगरगढ़ दर्शन भी करने का कार्यक्रम है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *