The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

Madhya PradeshCrime

डिप्लोमा फार्मेसी का पेपर लीक, 3 गिरफ्तार

Spread the love

ग्वालियर में आरजीपीवी की डिप्लोमा फार्मेसी परीक्षा के पेपर लीक मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। जानकारी के अनुसार, 6 अप्रैल को परीक्षा शुरू होने से पहले हॉस्पिटल एंड क्लिनिकल फार्मेसी विषय का प्रश्न पत्र व्हाट्सएप के जरिए लीक कर दिया गया था, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सामने आया। शिकायत के आधार पर झांसी रोड थाना पुलिस ने जांच शुरू की, जिसमें RNS इंस्टिट्यूट ऑफ फार्मेसी के बाहर कुछ छात्रों द्वारा पेपर आउट होने का दावा भी किया गया था। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए अरविंद सिंह धाकड़, अंकेश सिंह धाकड़ और जितेश कुशवाह को गिरफ्तार किया है। फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले के मास्टरमाइंड की तलाश में जांच आगे बढ़ाई जा रही है।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *