The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

मास्टर चाबी से दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले आरोपी को पुलिस ने दबोचा

Spread the love

रायपुर । रायपुर के थाना कोतवाली, टिकरापारा एवं गुढ़ियारी क्षेत्र से आठ दोपहिया वाहन की चोरी करने वाले आरोपित सैय्यद आबिद अली को पुलिस ने गिरफ्तार किया, उसके निशानदेही पर चोरी की बाइक बरामद की। इनमें एक दोपहिया को काटा गया था। शहर में पिछले कुछ दिनों से दोपहिया वाहनों की चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। दोपहिया वाहनों की चोरी करने वाले आरोपितों को पकड़ने के लिए एसएसपी प्रशांत अग्रवाल ने शहर के थानेदारों को निर्देश दिया था। साइबर सेल के मुखबिर से सूचना मिली की सैयद आबिद मास्टर चाबी से दोपहिया वाहनों की चोरी करता है। चोरी के बाद कम दाम पर वह दूसरों को बेचने की फिराक में है। सूचना के बाद बताए गए स्थान पर कोतवाली थाने की पुलिस ने दबिश देकर आरोपित को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो उसने दोपहिया चोरी करने की बात कबूल की। पुलिस ने आरोपित के निशानदेही पर एक घर में छिपाकर कर रखे गए दोपहिया को बरामद किया। पुलिस पूछताछ में आरोपित सैयद आबिद अली ने वीरभद्र नगर कोतवाली का निवासी बताया। पुलिस ने मुहल्ले के लोगों से उसके हरकतों के बारे में जानकारी ली पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर उसे कोर्ट में पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *