The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhMISC

किसान कल्याण समिति के हितों पर हुई चर्चा

Spread the love

रायपुर।‌‌ आवास एवं पर्यावरण मंत्री मोहम्मद अकबर की अध्यक्षता में आज यहां मंत्रालय महानदी भवन में आयोजित बैठक में नई राजधानी परियोजना प्रभावित किसानों के हितों पर व्यापक चर्चा की गई। बैठक में नगरीय प्रशासन विकास तथा श्रम मंत्री डॉ. शिवकुमार कुमार डहरिया विशेष रूप से शामिल हुए। बैठक में किसान कल्याण समिति की मांगों के तहत नियमानुसार पात्र परिवारों को भूमि आबंटन प्रक्रिया के तहत शीघ्र कार्यवाही सुनिश्चित करने नवा रायपुर अटल नगर विकास प्राधिकरण, आवास एवं पर्यावरण तथा राजस्व विभाग को आवश्यक निर्देश दिए गए। बैठक में राजस्व विभाग के सचिव एन.एन.एक्का, आवास एवं पर्यावरण के विशेष सचिव जनक पाठक, वित्त विभाग की विशेष सचिव श्रीमती शीतल शाश्वत वर्मा सहित छत्तीसगढ़ स्थानीय विधि संपरीक्षा और वाणिज्यिक कर (पंजीयन) विभाग के अधिकारी शामिल हुए।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor