Tuesday, November 17, 2026

The Popatlal

सच्ची खबर देंगे पोपटलाल

ChhattisgarhCrime

प्रेम विवाह के बाद पति-पत्नी में हुआ विवाद,बदला लेने पति ने पत्नी का न्यूड फोटों इंस्टाग्राम पर किया अपलोड,थाने में मामला दर्ज

Spread the love

बिलासपुर।लव मैरिज के बाद अलग रह रही पत्नी का आपत्तिजनक फोटों पति ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाकर अपलोड कर दिया। जब इसकी जानकारी युवती को हुई तब उसने थाने में एफआईआर दर्ज करा दी है। जिसके बाद आरोपी फरार हो गया है।
जानकारी के अनुसार सिटी कोतवाली क्षेत्र के एक युवक और युवती के बीच कुछ समय से प्रेम संबंध था। दोनों ने करीब 2 माह पहले अपने घर से भागकर आर्य समाज मंदिर में शादी कर लिया। शादी के बाद दोनों पति-पत्नी किराए के मकान में रहने लगे। लेकिन कुछ दिन बाद ही उनके बीच विवाद शुरू हो गया। जिसके बाद युवती उसे छोड़कर अपने मायके आ गई। इस बात से नाराज युवक ने इंस्टाग्राम पर फेक आईडी बनाई और पत्नी की अश्लील फोटो वायरल कर दी। साथ ही ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया।
युवती ने पुलिस को बताया कि साथ रहते समय आरोपी पति ने मोबाइल से उसका आपत्तिजनक फोटो लेकर रख लिया था। विवाद के चलते जब वह मायके आ गई तो पति ने अपने साथ रखने के लिए दबाव बनाना शुरू किया। नही मानने पर इंस्टाग्राम में फेक आईडी बनाकर अश्लील तस्वीरों को अपलोड करने लगा।

Popatlal News

Sanjay Choubey Chief Editor